Date: 28/03/2017

दि.28/03/2017 को दाहोद में जिला स्तरीय गौतम जयंति महोत्सव का कार्यक्रम सफलता पूर्वक पूर्ण हुवा.

- इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हनुमान चालीसा का पाठ कर के की गई. ततपश्चात गौतम जी एवं माता अहल्या के पूजन, आरती व प्रसाद वितरण का कार्य किया गया.

- इस कार्यक्रम में गत कुछ महिनो में देव गति को प्राप्त हुई सभी पुण्य आत्माओ को कुछ पल मौन रेहकर श्रद्धान्जलि दी गई. उसके बाद युवा समिति एवं वरिष्ठजनो द्वारा समाज के तेजस्वी छात्र-छात्राओ को एवं प्रतिभाशाली व्यक्तिओ को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया.

- ततपश्चात युवा समिति द्वारा समाज हित में जो भी कार्य किये गये उसकी जानकारी समाज के लोगो को दी गई एवं भविष्य में किये जानेवाले कायो से भी सभी को अवगत कराया गया. ईसी कार्यक्रम में युवा समिति द्वारा समाज के विकास हेतु समाज कल्याण योजना को समाज के परिवारो के लिये लोन्च किया गया. साथ ही इस योजना के नियम एवं मिलनेवाले लाभ की जानकारी भी दी गई.

- इस कार्यक्रम में दाहोद जिले के समाज के नये (वरिष्ठ​) अध्यक्ष के रुप में श्री हरिओमजी शर्मा को मनोनीत किया गया.

- यह कार्यक्रम बहुत ही अदभूत एवं सराहनीय था. जिसमे दाहोद जिले के भिन्न भिन्न शहरो से पधारे हुवे समाज के सभी व्यक्तिओने तन, मन, धन से अपना योगदान दिया.

 

Date : 19/10/2016

श्री गोपालजी शर्मा (दाहोद पंच. जिला युवा कार्यकारीणी सदस्य) के दोनों सुपुत्रो ने आज जिला स्तर की शतरंज (चेस) प्रतियोगिता में मारी बाझी...

- श्री गोपालजी शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र चि.विवेक शर्मा ने प्राप्त कीया प्रथम स्थान वही अनुज पुत्र चि.दिव्यांग शर्मा ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान...

- दाहोद (गुजरात) के इन दोनों प्रतिभाशाली बच्चोने पुन: गु.गौ. ब्राह्मण समाज का नाम रौशन कीया एवं समाज का गौरव बढाया.. इन दोनों बच्चो का राज्य स्तर प्रतियोगीता में भी चयन हो गया है. राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिये इन दोनो बच्चो को आशिर्वाद एवं शुभकामना...

- चि.विवेक शर्मा औद चि.दिव्यांग शर्मा को दाहोद युवक संघ की तरफ़ से बहुत बहुत बधाई एवं धन्यवाद...


चि.विवेक शर्मा
चि.दिव्यांग शर्मा

Date : 07/08/2016

"दि.07/08/2016 को गुजरात प्रान्त के दाहोद शहर में गुजरात गुर्जरगौड ब्राह्मण महिला सभा की प्रांतीय बैठक बेहद सफलता पूर्वक संपन्न हुई."

- इस बैठक में विशेष अतिथीयो के रुप में गुजरात प्रान्तिय महिला अध्यक्षा श्रीमती किरणजी शर्मा, गुजरात प्रान्तिय अध्यक्ष श्री बद्रीप्रसादजी शर्मा, गुजरात प्रान्तिय युवा अध्यक्ष श्री मुकेशजी व्यास एवं गुजरात के सभी जिलों की महिला अध्यक्षा को आमन्त्रीत किया गया.

- कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दिप प्रज्वलन, महर्षी गौतम पूजा वन्दना व् आरती के साथ की गई एवम् गुजरात में विभिन्न शहरो से आई महिला प्रतिनिधियो व् कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मुख्य अतिथियों को साल, दुपट्टा दाहोद पंचमाल जिला कार्यकारिणी के सदस्यों द्वार ओढ़ाकर किया गया।

- महिला सभा की इस बैठक में नारी शक्ति के विषयो पर चर्चा हुई. गुजरात प्रान्तिय महिला अध्यक्षा श्रीमती किरणजी शर्माने अपने उद्दोधन में सभी महिलाओ का मनोबल बढातेल हुए "यत्र पुज्यन्ते नारी, रमन्ते तत्र देवता" इस उक्ति के द्वारा सभी महिलाओ का मान बढाया.

- गुजरात प्रान्तिय युवा अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार व्यास ने अपने उद्दोधन में शिक्षा एवं विवाह संबंध के विषयो पर विशेष रोशनी करते हुए महिलाओ के सम्मान के साथ साथ दाहोद जिले के सभी समाज के युवाओ का मनोबल बढाया, साथ ही समाज में फ़ैली हुई कुरूतियों को रोकने हेतु प्रयास करने को वक्त की नजाकत बताया।

- गुजरात प्रान्तिय अध्यक्ष श्री बद्रीप्रसादजी शर्मा ने अपने उद्बोधन में समाजिक एकता हेतु हर एक प्रयास करना व् सबको साथ में लेकर चलते हुए परिचय सम्मेलन के साथ विभिन्न सामाजिक जरुरतो को पुरे करने की दिशा हेतु प्रयास जारी रखने की बात को दोहराई एवम् उन्होंने युवाओ व् महिलाओ द्वारा किये जा रहे सामाजिक हित के कार्यो की भूरिभूरि प्रसंशा एवम् सराहना की।

- गुजरात प्रान्तिय युवा अध्यक्ष श्री मुकेशजी व्यास ने जिला दाहोद युवक संघ अध्यक्ष श्री कंदर्प आचार्य को मनोनीत किया, एवं गुजरात प्रान्तिय महिला अध्यक्षा श्रीमती किरणजी शर्मा ने दाहोद पंच. गु. गौ. ब्राह्मण महिला सभा की अध्यक्षा श्रीमती गायत्री बेन को मनोनीत किया एवं बद्री प्रसाद जी शर्मा ने जिले की वरिष्ठ कार्यकारिणी में दाहोद जिलाध्यक्ष श्री मुकेश जी जोशी को मनोनीत करके उनका स्वागत और शपथ ग्रहण दिलाकर समाज हित में कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई।

- यह महिला सम्मेलन वास्तव में बहुत ही अदभुत था, जिसमें गुजरात के सभी क्षेत्रो से महिलाओ ने इस में बढचढ कर हिस्सा लिया एवम् अहमदाबाद अध्यक्षा गीता हावा, सूरत अध्यक्षा विमला उपाध्याय, बड़ोदा अध्यक्षा भगवती जोशी, दाहोद अध्यक्षा गायत्री बेन, गोधरा से गौरी बेन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या भारती त्रिपाठी, मंदाबेन क्षोत्रिय, आदि के साथ वरिष्ठ जन श्री गोपाल जी शर्मा, मुकेश जी जोशी, विष्णु जी आचार्य, चतुर्भुज जी शर्मा आदि ने भी समाज हित में आहुति देने की जरूरत बताया।

- महिला सभा की इस बैठक में विशेष आकर्षण के रुप में मेघनगर के सभी स्वजाति बंधुओ का दाहोद जिले में समावेश किया गया.

- इस महिला सम्मेलन की सफलता के लिए सभी महिलाओ, सभी बंधुओ एवं युवाओ का ह्रदय से आभार व् कार्यक्रम का सफल सञ्चालन सुश्री पूजा जोशी ने किया।